ग्रामीणों ने की भारतमाला परियोजना में अवैध खनन की शिकायत..

ग्रामीणों ने की भारतमाला परियोजना में अवैध खनन की शिकायत..
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। देवादा से रायपुर तक भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सिक्सलेन में अवैध मिट्टी, मुरूम खनन की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से की है। ग्रामीणों का कहना है कि, कई पंचायतों की भूमि को परिवहन के नाम पर खोद कर खाई बना दी गई है। ग्राम हनोदा, चंदखुरी एवं आसपास के तालाबों को बेतरतीब तरीके से एवं अवैध रूप से खोदा गया है। वह भी खनिज विभाग के अनुमति के बिना खनन किया जा रहा है।

जिसमें ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह कहा जाता है कि, कलेक्टर का आदेश है कि खुदाई करना है। जबकि कोई प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध नही है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, विगत 21 मई को शिकायत की गई थी, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने से प्रशासनिक मिलीभगत प्रमाणित होता है। आगामी 7 दिवस के भीतर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो उच्च न्यायालय के लिए वे बाध्य होगें। शिकायत करने वालो में वासु चंद्राकर, योगेश चंद्राकर, विक्रांत ताम्रकार, यशवंत देशमुख,सौगात गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।