जय बालाजी इण्डस्ट्रीज के कर्मचारियों ने ली सुरक्षा की शपथ

जय बालाजी इण्डस्ट्रीज के कर्मचारियों ने ली सुरक्षा की शपथ
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग । जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड,रसमड़ा में 53 वॉं सुरक्षा सप्ताह  मनाया गया। सुरक्षा के प्रति सेवानियुक्तों में जागरूकता पैदा करने एवं सुरक्षा की महत्ता को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से आयोजित सुरक्षा सप्ताह में सेवानियुक्तों को महाप्रबंधक (वर्कस) पीके रथ ने सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर दुर्घटना से बचने जानकारी दी गई। इस दौरान सुरक्षा से संबंधित नारे भी लगाए गए। 4 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान साईट   प्रशिक्षण, अग्निशमन ड्रिल, कक्षा प्रशिक्षण ऑडियो व वीडियो द्वारा साथ ही सुरक्षा कविता, सुरक्षा नारा एवं सुरक्षा-सुझाव प्रतियोगिताओं के आयोजन में सेवानियुक्तों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सुरक्षा सप्ताह में जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबंधक (वर्क्स) पीके रथ  ने सेवानियुक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ न गवाए। हमारा जीवन न सिर्फ  हमारे लिए अपितु हमारे परिवार समाज व देश के लिए महत्वपूर्ण है। जरा सी असावधानी दुर्घटना को न्यौता दे सकती है। अनेक बार हम जल्दबाजी में सावधानी न बरतते हुए कुछ ऐसे काम कर बैठते है, जो दुर्घटना को बुलावा देता है। दुर्घटना का प्रमुख कारण असावधानी व लापरवाही है। समापन अवसर पर सुरक्षा अधिकारी विवेक इंगले द्वारा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा से संबंधित उपाय एवं उपकरण के साथ कार्य करने के संबंध में जानकारी दी गई और उनके द्वारा दुर्घटना के मात्र दो ही कारण बताए गए। पहला  असुरक्षित कार्यस्थल, दूसरा कार्य के संबंध में जानकारी न होना।

उन्होने कहा कि यदि  दोनो बातों को ध्यान में रखा जाए तो दुर्घटना होने का कोई कारण ही नही है। इसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक (वर्कस) पीके रथ, संदीप नायर, एसएम जोशी, जसोबंता साहू, ज्ञानवंता साहू, मिथलेश सिंग, सुभ्रता पात्रो, प्रमोद पाल, दिनेश यादव, सुधाकर गुप्ता, अजारूल हशन,प्रशांता पाण्डा, कार्तिकेश्वर, कमल लोचन सेठ्ठी, अमरेद्र मिश्रा, कोटा बलराम, अर्जुनलाल वर्मा, पीके सतपती, राजेश दुबे, सुब्रत मुखर्जी, तरूण गुप्ता, जोश डेनियल, आन्नद तिवारी, अमितसिंग, बीके तिवारी, अभिजित नामदेव, राजेश मोहन्ती, संतोष यादव, किर्ती यादव, अरूण मिश्रा, संजय शर्मा, खिलेन्द्र चंद्राकर, श्याम देवांगन, घनेन्द्र साहू, क्रांती साहू, यूके पाण्डेय, ब्रिजेश, अमरपाल, लल्लन, नवीन सिंग, सुशील केशरी के अलावा संस्था के अन्य कर्मचारियों ने सुरक्षा का संकल्प लिया।