खास खबरें

स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को दें प्रोत्साहन : विधायक ललित चंद्राकर

21105112026115900whatsappimage2026-11-05at5.27.26pm.jpeg

-आजाद मार्केट रिसाली में व्यापारियों एवं आमजनों से मिलकर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील
दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और उत्साह का पर्व है। यह त्योहार केवल घरों को रोशन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का अवसर भी है। इसलिए त्योहार की खरीदारी में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री, पारंपरिक कलाकृतियां, खादी वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद खरीदने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे स्थानीय हुनर, परंपरा और कारीगरों की मेहनत को सम्मान मिलेगा। स्थानीय बाजार किसी भी शहर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला होते हैं। जब हम अपने शहर के बाजारों से खरीदारी करते हैं, तो उसका सीधा लाभ दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, फुटकर विक्रेताओं और उनके परिवारों तक पहुंचता है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
इसी कड़ी में विधायक ललित चंद्राकर ने आजाद मार्केट रिसाली पहुंचकर आमजनों एवं व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों में अधिक से अधिक स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से स्थानीय सामान मिल सके।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के *'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत'* के संकल्प को इस दीपावली अपने व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है। स्वदेशी उत्पाद अपनाना महज खरीदारी नहीं, बल्कि अपने देश, अपनी मिट्टी और अपने लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है।
अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से अपने घर-आंगन को रोशन करने के साथ स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.