-दुर्ग पुलिस ने जारी की यातायात एडवाइजरी, रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों को अमलेश्वर मार्ग अपनाने की सलाह
दुर्ग। कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास एक तेल टैंकर पलट जाने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। टैंकर पलटने के कारण मार्ग पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस की यातायात शाखा ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों से कुम्हारी मार्ग का उपयोग करने के बजाय अमलेश्वर रोड से आवागमन करने की अपील की है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जाम और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। वाहन चालक मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.