दुर्ग

नगपुरा में 4.80 लाख रुपये के तीन सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, जल्द बनेगा कॉलेज भवन : ललित चंद्राकर

65823102026114136whatsappimage2026-10-23at5.05.57pm(1).jpeg

-विधायक बोले-संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर हो रहा विकास, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने कहा-अपने गांव के विकास में नहीं रहने दूंगी कोई कमी

Image after paragraph


दुर्ग ग्रामीण। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम नगपुरा में विकास कार्यों को नई गति मिली। क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर ने ग्राम में जनपद अध्यक्ष मद से स्वीकृत कुल 4.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले तीन सांस्कृतिक मंचों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी और ग्रामवासियों को विजयादशमी एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन ने की।
-तीन स्थानों पर बनेंगे सांस्कृतिक मंच
जनपद अध्यक्ष मद से स्वीकृत तीनों निर्माण कार्यों में तीन दर्शन मंदिर के पास 2 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण, भाठापारा में नंदू ढीमर के घर के पास 1.80 लाख रुपये तथा भाठापारा में गणेश पांडेय के घर के पास 1 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण शामिल है। इन तीनों कार्यों पर कुल 4.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंचों के निर्माण से गांव में नवरात्रि, गणेशोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को बार-बार टेंट लगाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
-संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास : ललित चंद्राकर
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। चुनाव के समय संकल्प पत्र में किए गए वादों में से अधिकांश को पूरा किया जा चुका है और विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है, जब वह हमारी संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर आगे बढ़े। नगपुरा में माता के विराजमान होने वाले स्थानों पर पक्के मंच बनने से आने वाले वर्षों में ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और धार्मिक-सामाजिक आयोजन बेहतर ढंग से संपन्न हो सकेंगे।
विधायक ने बताया कि गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। आने वाले समय में कॉलेज भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
-नगपुरा मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि, विकास में नहीं रहने दूंगी कोई कमी : कुलेश्वरी देवांगन
जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन ने कहा कि नगपुरा उनका अपना गांव है। यह उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है, जिसने उन्हें जनपद अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। इसलिए गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगी।
उन्होंने कहा कि जनपद अध्यक्ष मद से तीन सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन होना गांव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये मंच केवल निर्माण संरचनाएं नहीं, बल्कि गांव की संस्कृति, त्योहारों और सामाजिक एकता के केंद्र बनेंगे। नवरात्रि, गणेश पूजा सहित अन्य आयोजनों को यहां व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सुविधा मिलेगी।
कुलेश्वरी देवांगन ने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराने में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विधायक ललित चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के आशीर्वाद से नगपुरा के विकास के लिए आगे भी निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
-जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला मंत्री गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, उपसरपंच नरेंद्र निषाद, संरक्षक संदीप चंद्राकर, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, वसंत साहू, राम सिन्हा सहित पंचगण पार्वती सेन, खुशबू जैन, खिलेंद्री साहू, आशा साहू, सुदीश चंद्राकर, दीप्ति कछोटी, भुनेश्वरी साहू, हरिशा यादव, आरती यादव, रामेश्वरी यादव, जुगा साहू, शंकर राउत, रोहित सिन्हा, कुसुम साहू, नरेंद्र सूर्यवंशी, मुकेश मांडले, सोनू राम साहू, अनिल टंडन, बलराम कौशिक, सुरेश साहू, राकेश ढीमर, सोहन पंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.