दुर्ग

मल्टीलेवल पार्किंग सहित विभिन्न विकास कार्यों का आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

70723102026113101whatsappimage2026-10-23at4.59.10pm.jpeg

-निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का मॉर्निंग विजिट कर निर्माण कार्यों की प्रगति और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा मार्केट स्थित पुराने बस स्टैंड के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग, साइंस कॉलेज केनाल रोड, उरला साइट, मुक्तिधाम और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश
इंदिरा मार्केट के पुराने बस स्टैंड के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित किया कि शेष निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करें और कार्यों की गुणवत्ता तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।
-केनाल रोड, उरला साइट, मुक्तिधाम और एसटीपी का लिया जायजा
आयुक्त ने साइंस कॉलेज स्थित केनाल रोड, उरला साइट, मुक्तिधाम और एसटीपी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थानों पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन कार्यों की गति धीमी है, उनमें तेजी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों को समय पर पूरा करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी, लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं।
-निरीक्षण में निगम के अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, भवन अधिकारी प्रकाश चंद्र थवानी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता मोहित मरकाम, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.