होम / दुर्ग-भिलाई / बांबे आवास उरला में युवक की हत्या, घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
-सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास धारदार हथियार से किया गया हमला, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के बांबे आवास उरला में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 22 अक्टूबर 2026 को सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा (19 वर्ष), निवासी बांबे आवास उरला, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आरोपी की पतासाजी की और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग को पकड़ लिया।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए विवेचना की जा रही है।
घटनास्थल: सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास, बांबे आवास उरला, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी: लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.