छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न

image_380x226_670f6d750d886.jpg

-69 प्रकरणों पर विचार करते हुए 11 प्रकरणों का किया गया निराकरण
-49 प्रकरण आज केबिनेट बैठक में होगा प्रस्तुत
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज 16 अक्टूबर को विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 69 प्रकरणों की आज समीक्षा की गई। इनमें से 11 प्रकरणों को मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा अनुशंसाओं की गई, अनुसंशा उपरांत मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ आज प्रस्तुत होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में 38 और आज 11 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों को आज कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.