दुर्ग। सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने ₹10,000 के नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है। आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को घोषित शर्तों के अनुसार पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 541/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में रविदास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 07, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग फरार है।
आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी का पता नहीं चल पाने के कारण उसकी गिरफ्तारी में आम नागरिकों का सहयोग लेने के उद्देश्य से ₹10 हजार के नगद इनाम की उद्घोषणा की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इन नंबरों पर दें सूचना
दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष, दुर्ग का मोबाइल नंबर 94791-92099 और थाना दुर्ग का नंबर 94791-92019 जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को निर्धारित शर्तों के अनुसार ₹10,000 का नगद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.