-गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर ने छत्तीसगढ़ी लोककला व जस गीतों से बांधा समां, 16 अक्टूबर को होगी विवेक शर्मा स्टार नाइट

दुर्ग। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंजोर लोक कला मंच की शानदार प्रस्तुति हुई। लोक कलाकार गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर ने छत्तीसगढ़ी लोककला, जस गीतों, भजनों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता के जस गीत, जवारा, भोलेनाथ के विवाह प्रसंग और भक्तिमय प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति इस वर्ष अपने 59वें वर्ष में शारदीय नवरात्र पर्व मना रही है। समिति विगत वर्षों से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नगरवासियों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी मां जगदंबा की मनमोहक प्रतिमा और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार, अध्यक्षता कर रहे नगर निगम सभापति श्याम शर्मा तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता, कुलेश्वर साहू, समिति के संरक्षक किशोर जैन, अध्यक्ष रवि पिड़ियार, कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव और कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी उपस्थित रहे। कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, संरक्षक संतोष रूंगटा, कृष्ण कुमार दुबे, चतुर्भुज राठी, नवल अग्रवाल, शैलेफ तिवारी और लक्ष्मण सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

-16 अक्टूबर को विवेक शर्मा स्टार नाइट
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इसी कड़ी में समिति द्वारा 16 अक्टूबर को इसी प्रांगण में विवेक शर्मा स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जितेंद्र राठी ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.