खास खबरें

ग्राम नगपुरा तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

166151020260833451002043757.jpg

-साइंस कॉलेज, दुर्ग रेलवे स्टेशन से नगपुरा बस स्टैंड चौक तक इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग, विद्यार्थियों और महिला यात्रियों को हो रही परेशानी से कराया अवगत
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 से दुर्ग-भिलाई में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी के बीच ग्राम नगपुरा के ग्रामीणों ने नगपुरा तक भी इस सेवा का विस्तार करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम नगपुरा के प्रतिनिधियों ने 15 अक्टूबर को जिला कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर साइंस कॉलेज दुर्ग, बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन होते हुए धमधानाका, दुर्ग चिखली चौक, ग्राम बेलौदी और ग्राम नगपुरा बस स्टैंड चौक तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया है कि कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिलने के बाद प्रथम चरण में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित मार्गों के माध्यम से दुर्ग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आसपास के कस्बों तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना में नगपुरा को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुविधाजनक और सुलभ परिवहन सेवा मिल सके।
-पर्यटन स्थल होने के कारण प्रतिदिन पहुंचते हैं हजारों यात्री
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम नगपुरा दुर्ग शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राज्य सरकार द्वारा इसे पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया गया है। यहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा नगपुरा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दुर्ग आते-जाते हैं। वर्तमान में दुर्ग से खेरागढ़-छुईखदान तक निजी बसों का संचालन होता है, लेकिन यात्रियों की भीड़ के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
महिला यात्रियों को भी होती है परेशानी
ज्ञापन में निजी बसों में अत्यधिक भीड़ का मुद्दा भी उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बसों में जगह की कमी के कारण महिलाओं को धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ता है। सीट पर बैठने के लिए कई बार यात्रियों के बीच बहस और विवाद की स्थिति बन जाती है। वहीं, महिला यात्रियों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षण के नियम का भी समुचित पालन नहीं होने की शिकायत की गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही नगपुरा और आसपास के गांवों की दुर्ग शहर से सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी।
तत्काल बस सेवा शुरू करने की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए साइंस कॉलेज दुर्ग, बस स्टैंड एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन से होते हुए धमधानाका, दुर्ग चिखली चौक, ग्राम बेलौदी और नगपुरा बस स्टैंड चौक तक इलेक्ट्रिक बस सेवा तत्काल प्रारंभ करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में दुर्ग-भिलाई अरबन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी द्वारा ग्राम नगपुरा बस स्टैंड चौक तक सिटी बस सेवा का संचालन किया जाता था। ग्रामीणों ने इसी मार्ग पर फिर से बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत नगपुरा के पंच खिलेंद्र साहू एवं पूर्व पंच बलराम कौशिक सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा जताई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.