दुर्ग

बिरझापुर–परसबोड़ और राहटादाह–मोतिमपुर मार्ग का होगा निर्माण, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन

88314102026121912whatsappimage2026-10-14at5.47.54pm.jpeg

-दो सड़क निर्माण कार्यों पर 10.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी खर्च, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

Image after paragraph


दुर्ग। धमधा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरझापुर में सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सांसद विजय बघेल एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू की अध्यक्षता में दोनों सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांवों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के दौरान बिरझापुर से परसबोड़ मार्ग के 6 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य, जिसकी लागत 721.93 लाख रुपये निर्धारित है, का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम राहटादाह से मोतिमपुर मार्ग के 2.30 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य, जिसकी लागत 298.77 लाख रुपये है, का भी भूमिपूजन किया गया। दोनों सड़क निर्माण कार्यों पर कुल 1020.70 लाख रुपये अर्थात लगभग 10.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों, कृषि गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष लोमन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल चंदेल, जनपद पंचायत धमधा की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवांगन, मंडल मंत्री श्रीमती मनीषा ताम्रकार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, मंडल मंत्री मनमोहन चंदेल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  बलदाऊ पाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.