खास खबरें

ग्राम कातरो में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

674111020261203121002024118.jpg

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और निःशुल्क दवाइयों की सुविधा

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कातरो स्थित ग्राम पंचायत परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। विधायक चंद्राकर ने स्वयं भी ब्लड टेस्ट सहित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लोगों को नियमित जांच के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच, आंखों की जांच, सामान्य चिकित्सा परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की गई थी। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
-उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विधायक ललित चंद्राकर ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात जनसेवा में जुटे रहते हैं और समाज को स्वस्थ रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
-सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मंत्र पर काम कर रही सरकार : ललित चंद्राकर
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्राम कातरो में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर उनका मन गदगद हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र सेवा, समर्पण और जनकल्याण है। इसी भावना के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार जनहित में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सरकार आयुष्मान भारत, महतारी वंदन योजना और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों जैसी जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और लोगों को उपचार के लिए शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विधायक ने उतई मंडल की पूरी टीम को ग्राम पंचायत स्तर पर इस सराहनीय आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, जो निरंतर सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील भी की।
-जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही सहभागिता
इस अवसर पर ग्राम कातरो के सरपंच जितेंद्र सोनी, महामंत्री प्रवीण यदु, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, मचांदुर सोसायटी अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत, शुभम वर्मा, कन्हैयालाल साहू, उपसरपंच पुष्पलता साहू, बसंत देवांगन, बलवीर, मुहपाल साहू, कृष्णा साहू, होलकर दास मानिकपुरी, नन्दलाल साहू, घनश्याम साहू, बीरम साहू एवं सेवती साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम कातरो में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के सेवाभावी योगदान को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.