दुर्ग-भिलाई

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी, दुर्ग की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹37.19 करोड़

49608102026121340whatsappimage2026-10-08at5.31.01pm.jpeg

-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 67.38 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित किए ₹632.40 करोड़, दुर्ग जिले को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Image after paragraph


दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये की राशि अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक माताओं-बहनों को 20,708 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है। यह राशि महिलाओं के लिए घरेलू आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
-दुर्ग की 3.89 लाख महिलाओं को मिला लाभ
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के तहत दुर्ग जिले की 3 लाख 89 हजार 507 पात्र महिलाओं के खातों में 37 करोड़ 19 लाख 10 हजार 250 रुपये अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना है।
-दुर्ग को 218.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के लिए कुल 218 करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 1 करोड़ 22 लाख 56 हजार रुपये की लागत से पूर्ण आईटीआई दुर्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया, जबकि 217 करोड़ 25 लाख 73 हजार रुपये की लागत के 23 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इन विकास कार्यों में सड़क, सिंचाई, शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा तथा विद्युत अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।
-सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पुलगांव पुल मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा पहुंच मार्ग के राज्य मार्ग क्रमांक-22 के लगभग पांच किलोमीटर हिस्से को चार लेन बनाने के लिए 30.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पर 24.06 करोड़ रुपये तथा जेवरा सिरसा से भटगांव तक 3.60 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 4.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पाटन क्षेत्र में भिलाई-सिरसा-औंधी-औरी-मोतीपुर मार्ग के 15.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 15.03 करोड़ रुपये, भिलाई-तर्रा मुख्य जिला मार्ग के 15 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 8.33 करोड़ रुपये तथा पौहा-खपरी मार्ग के 2.20 किलोमीटर निर्माण के लिए 3.97 करोड़ रुपये के कार्य किए जाएंगे।
वहीं चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुनवानी-कोहका-कुरूद मुख्य मार्ग के 2.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए 7.06 करोड़ रुपये का कार्य भी शामिल है।

Image after paragraph


-युवाओं के कौशल विकास पर जोर
आईटीआई दुर्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में 8.86 करोड़ रुपये की लागत से ऑफिस ब्लॉक के नवीनीकरण, सीसी रोड, दिव्यांगजनों के लिए प्रसाधन और सिविल विंग विस्तार सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में 4.11 करोड़ रुपये की लागत से लाइवलीहुड कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
-सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को लाभ
जल संसाधन विभाग के तहत पाटन क्षेत्र में सुरपा व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार तथा नहर प्रणाली की रीमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए 2.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अहिवारा क्षेत्र में मोहंदी, कपसदा और नंदौरी जलाशयों के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए क्रमशः 4.96 करोड़, 4.57 करोड़ और 4.77 करोड़ रुपये के कार्य किए जाएंगे।
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में तिरगा और गनियारी जलाशयों के जीर्णोद्धार पर 4.71-4.71 करोड़ रुपये तथा रिसाली-उमरपोटी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग पर 4.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी जल पहुंचाने के लिए 4.93 करोड़ रुपये की लागत से कोटनी माइनर चैनल का निर्माण किया जाएगा।
-चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा का विस्तार
दुर्ग शहर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए 16.16 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। जिला चिकित्सालय दुर्ग स्थित शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए 11.96 करोड़ रुपये का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। इससे चिकित्सा एवं नर्सिंग विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
-पाटन में मजबूत होगी विद्युत व्यवस्था
पाटन विधानसभा क्षेत्र में 25.83 करोड़ रुपये की लागत से 132/33 केवी उपकेंद्र जामगांव (आर) का निर्माण किया जाएगा। 14 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी पाटन-जामगांव (आर) अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइन तथा 220/132 केवी उपकेंद्र पाटन में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से दो अतिरिक्त 132 केवी बे का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसमिशन क्षमता को मजबूती मिलेगी।
ख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का विकास मॉडल जनकल्याण और मजबूत अधोसंरचना के समन्वय पर आधारित है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त मातृशक्ति ही सशक्त परिवार, समृद्ध समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.