होम / दुर्ग-भिलाई / वार्ड 31 में 1.36 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
दुर्ग-भिलाई

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली बस्ती बाजार चौक स्थित वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख में 1 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न नवीन विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली बस्ती क्षेत्र शहर का पुराना और हृदय स्थल है। इसके विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रिसाली के 40 वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। जनसुविधाओं को मजबूत करना तथा रिसाली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा का महापौर और 40 वार्डों में भाजपा पार्षद चुने जाने से रिसाली के विकास की गति और तेज होगी।
इस अवसर पर रिसाली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने कहा कि वार्ड क्रमांक 31 की जनता ने जिन विकास कार्यों की मांग रखी थी, विधायक ललित चंद्राकर ने उसे पूरा किया है। बाजार चौक क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से व्यापारियों के साथ आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने पूरे वार्ड की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिसाली बस्ती को विकास कार्यों में प्राथमिकता मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, पार्षद धर्मेंद्र भगत, सविता धवस, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखड़े, ईश्वरी साहू, खिलेश देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, नीलकंठ देशमुख, डोमार देशमुख, कमलेश हिरवानी, बी. गणपति, डी. साईं, अनुपमा गोस्वामी, संध्या साहू, डॉ. संस्कृति वर्मा, करुणा श्रीवास, तेजस्वी सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, बिन्देश्वरी साहू, मोगरा देशमुख, धन्नू देशमुख, मुरली बेलचंदन, डॉ. पार्वती कुर्रे, पार्वती डी.डी., चंद्रकली चतुर्वेदी, बूथ अध्यक्ष ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार चंद्रा, अनीता देशमुख, विष्णु देशमुख, आईटी सेल सह संयोजक अंचल यादव, अर्चना हिरवानी, ग्राम प्रधान डोमार देशमुख, ग्राम सचिव बीरेंद्र देशमुख, कौशल देशमुख, कृष्णा देशमुख, रेणुका देशमुख एवं विकास कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.