दुर्ग। मानव मिलन के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवगठित मानव मिलन दुर्ग शाखा द्वारा जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब, दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जैन समाज के सदस्यों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मानव मिलन के संस्थापक नेपाल केसरी राष्ट्रसंत मणिभद्र मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद में आयोजित इस रक्तदान शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम मानते हुए बड़ी संख्या में समाजजनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसमें महिलाओं ने रक्तदान करने में विशेष रुचि दिखाई मानव मिलन की सेवा शिक्षा और शिक्षा के उद्देश्य को लेकर स्थापित मानव मिलन का यह पहला शानदार आयोजन था।
मानव मिलन के संस्थापक राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी महाराज ने रक्तदान करने वाले दाताओं को संबोधित करते हुए कहा मानव कल्याणकारी और जीवन दान देने में यह सेवा सबसे उत्तम सेवा है और इस सेवा में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
शिविर में 102 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है।
मानव मिलन दुर्ग शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था।
मानव मिलन के दुर्ग शाखा के अध्यक्ष सुशील चंदा रूणवाल राजेश सुषमा कोटेचा अभिजीत पारख अंकिता संचेती लता छाजेड़ रैना पारख कुंजिका संचेती लोरी सुराणा सारिका संचेती राखी पारख सौरभ बाफना पदम छाजेड़ संजय संचेती पंकज बेगानी टोनु छाजेड़ का रक्त दान शिविर में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ रक्त दान शिविर के सुन्दर संयोजन में आशीर्वाद ब्लड बैंक के डाक्टरों एवं लैब टेक्नीशियन स्वास्तिका, माधुरी, आरती चेतन दीपक का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
भोजन शाला प्रभारी निर्मल रतन बोहरा का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने मानव मिलन के 32वें स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में मनाया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.