दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा धार्मिक सहिष्णुता एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी चौक एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को नई राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश की एकता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में बापू और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के बताए सत्य, अहिंसा, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रहित के मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी इन विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, छाया महापौर प्रेमलता साहू, सभापति राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, मनीष बघेल, पश्चिम ब्लॉक प्रभारी पोषण साहू, प्रवक्ता नसीर खोखर, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, वरिष्ठ नेता फीरोज खान, विधि विभाग जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, कार्यालय प्रभारी सुनीत घोष, ओमप्रकाश जोशी, दुष्यंत देवांगन, देव सिन्हा, विजेंद्र भारद्वाज, लिखन साहू, अनीस रजा, प्रकाश सिवनकर, सदाबहार, पासी अली, मनीष सोनवानी, जय प्रकाश साहू, चैतन्य बंछोर, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.