दुर्ग

जैन मंदिर रोड के नाम परिवर्तन के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद की स्थिति, सकल जैन समाज ने नाम यथावत रखने महापौर से लगाई गुहार

34929092026131014whatsappimage2026-09-29at6.39.04pm.jpeg

-136 साल पुराने ऐतिहासिक जैन मंदिर से जुड़ा है मार्ग का नाम, मुद्दा सामने आने से सकल जैन समाज में आक्रोश 
दुर्ग।
शहर के ब्राह्मणपारा वार्ड क्रमांक 32 स्थित कंकालिन मंदिर चौक को गांधी चौक से जोड़ने वाले जैन मंदिर रोड के नाम परिवर्तन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। इस मार्ग पर करीब 136 वर्ष पुराना ऐतिहासिक श्री दिगंबर जैन मंदिर (बड़ा जैन मंदिर) स्थित है। जैन समाज के अनुसार मंदिर की स्थापना के समय से ही इस मार्ग को जैन मंदिर रोड के नाम से जाना जाता है। ऐसे में मार्ग का नाम बदले जाने के मुद्दे का सकल जैन समाज ने विरोध करते हुए इसे यथावत रखने की मांग की है।
बताया गया है कि उक्त मार्ग का नाम वरिष्ठ भाजपा नेता रहे स्व. चैनसुख भट्टड़ के नाम पर किए जाने को लेकर नगर निगम में आवेदन दिया गया है। इसके बाद नामकरण को लेकर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मतभेद की स्थिति बनी है। इसे लेकर मंगलवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत दुर्ग एवं सकल जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर अलका बाघमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जैन मंदिर रोड का नाम यथावत रखने की मांग की।
इस दौरान सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन मंदिर रोड केवल एक सड़क का नाम नहीं, बल्कि जैन समाज की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान से जुड़ा हुआ है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि मार्ग के नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन समाज के लिए स्वीकार्य नहीं होगा।
श्री दिगंबर जैन पंचायत के महामंत्री संदीप लुहाड़िया ने बताया कि जैन मंदिर रोड का उल्लेख गूगल मैप, मानचित्र तथा नगर निगम के वर्ष 1960 के अभिलेखों में भी इसी नाम से दर्ज है। मार्ग के आसपास करीब 300 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी एक हजार से अधिक है। उन्होंने कहा कि यहां निवासरत लोगों के आधार कार्ड सहित अनेक शासकीय एवं अर्धशासकीय दस्तावेजों में भी जैन मंदिर रोड पता दर्ज है। ऐसे में नाम परिवर्तन से आम लोगों को दस्तावेजों में संशोधन सहित अनेक व्यवहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि जैन मंदिर रोड का नाम ऐतिहासिक रूप से स्थापित है और इसे बदलना व्यवहारिक दृष्टि से भी उचित नहीं होगा। समाज की धार्मिक एवं ऐतिहासिक भावनाएं भी इस मार्ग के नाम से जुड़ी हुई हैं।
दिगंबर जैन पंचायत के महामंत्री
संदीप लुहाड़िया ने कहा कि सकल जैन समाज वरिष्ठ भाजपा नेता रहे स्व. चैनसुख भट्टड़ का सम्मान करता है। भाजपा संगठन और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समाज को उनके नाम पर किसी अन्य स्थान का नामकरण किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जैन मंदिर रोड को छोड़कर शहर में किसी अन्य उपयुक्त स्थान का नाम स्व. चैनसुख भट्टड़ के नाम पर किया जाता है तो सकल जैन समाज उसका स्वागत करेगा।
महापौर को ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री दिगंबर जैन पंचायत के संरक्षक कैलाश बाकलीवाल, महावीर गंगवाल, संतोष जैन, अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी, महामंत्री संदीप लुहाड़िया, उपाध्यक्ष सुरेश जैन, उपमंत्री रमेश सेठी, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाटनी, श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा, मंत्री पंकज छाबड़ा, उपमंत्री मनोज बाकलीवाल, महावीर जयंती समारोह समिति के उपाध्यक्ष मनीष विमल बड़जात्या, अक्षय जैन, हाउसिंग बोर्ड मंदिर के अध्यक्ष रमेश जैन बाकलीवाल, मंत्री राकेश जैन, स्टेशन रोड मंदिर के अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री धर्मेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। महिला मंडल अध्यक्ष मीना पाटनी, मंत्री अनीता बाकलीवाल, ममता पाटनी, सुनीता गोधा, चुन्नी बाई गोधा, सुनीता लुहाड़िया, रंजू सेठी, बबीता बाकलीवाल, श्रीमती रतन पाटनी सहित सकल जैन समाज के अन्य सदस्य भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.