ब्रेकिंग

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल

892290920261222391001965671.jpg

-चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने आई : सांसद
दुर्ग। दु
र्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को चुनाव आयोग तथा देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों के संयुक्त बयान से चुनाव आयोग में मतभेद होने संबंधी कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने आ गई है।
सांसद विजय बघेल मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान में स्पष्ट किया गया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) सहित सभी प्रमुख निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल खड़े होते हैं।
बघेल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की देश-दुनिया में अपनी संवैधानिक भूमिका और प्रतिष्ठा है। ऐसे में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के बजाय राजनीतिक दलों को तथ्यों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट का हवाला देकर चुनाव आयोग में मतभेद की बात कही जा रही है, उसमें कैबिनेट सचिव को लिखे जिस पत्र का उल्लेख है, वह उनके अनुसार न तो किसी नीतिगत विषय से संबंधित था और न ही एसआईआर से। उन्होंने इसे सामान्य प्रशासनिक विषय से जुड़ा पत्र बताया।
सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग सीधे राष्ट्रपति के प्रति जिम्मेदार संवैधानिक संस्था है। उन्होंने दावा किया कि आयुक्तों द्वारा कैबिनेट सचिव को एसआईआर या किसी नीतिगत मामले से संबंधित पत्र लिखे जाने की बात सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्म-6 के घोषणापत्र सहित कई विषयों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आ चुके हैं, इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
-चुनाव हारने पर संस्थाओं पर आरोप लगाने का लगाया आरोप
विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस जब जनता की अदालत में चुनाव हारती है तो अपनी हार के लिए ईवीएम, चुनाव आयोग अथवा अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा जारी संयुक्त वक्तव्य में सभी प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाने की बात स्पष्ट की गई है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 को एसआईआर प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। बघेल के अनुसार इसके बावजूद विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के संबंध में लगाए गए आरोपों पर देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
-ईवीएम को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
सांसद बघेल ने कांग्रेस के ईवीएम संबंधी आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, जबकि उसी चुनाव प्रक्रिया से कांग्रेस के सांसद और विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया गलत है तो कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को भी इस पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीत मिलने पर चुनाव प्रक्रिया को स्वीकार करना और हारने पर उसी प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया में जनता के विश्वास को बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।
-राहुल गांधी के बयानों पर भी साधा निशाना
विजय बघेल ने राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए विभिन्न बयानों का उल्लेख करते हुए उन पर देश की संस्थाओं और भारत की छवि को लेकर विवादित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने ईवीएम, न्यायपालिका, जांच एजेंसियों और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव परिणामों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। बघेल ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस को प्रदेश में बहुमत मिला था और वर्तमान में भी कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो उसके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता राजनीतिक दलों के बयानों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर किए जाने वाले दावों को समझती है। उन्होंने कांग्रेस पर लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पार्टी की राजनीतिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन तथा जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.