
दुर्ग। स्व. पांडुरंग रामाराव जिला चिकित्सालय के मातृत्व एवं शिशु विभाग (एमसीएच) के तृतीय तल में नवजात बच्चियों की माताओं को पौधे भेंट कर बेटियों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत 10 नवजात बच्चियों की माताओं को पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
इस अवसर पर दिलीप ठाकुर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बेटियों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के अवसर पर पौधा भेंट करने से एक ओर जहां परिवार में बेटी के आगमन की खुशी को यादगार बनाया जा रहा है, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान की तीसरी श्रृंखला है। अभियान के माध्यम से नवजात बच्चियों के जन्म को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज मुख्य अतिथि तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता ध्रुवे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नवजात बच्चियों की माताओं को पौधे भेंट किए और इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर दिलीप ठाकुर, के.आर. मुदलियार, सीता राम ठाकुर, संजय कानखोजे, खिलावन चंद्राकर सहित जिला चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बेटी के जन्म का स्वागत करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.