दुर्ग-भिलाई

लंगूरवीर मंदिर की रुपयो से भरी दान पेटी उठा ले गए चोर,  CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

17219092026124308whatsappimage2026-09-19at6.09.18pm.jpeg

-मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं की आस्था पर लगा ठेस, ट्रस्ट सचिव ने पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग 
दुर्ग।
शनिचरी बाजार स्थित भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के समीप रखी काँच की पारदर्शी दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चना एवं धार्मिक कार्यों के लिए अर्पित की जाने वाली राशि इस दान पेटी में रखी हुई थी। घटना के समय दान पेटी में करीब 4 हजार रुपये की राशि होने की संभावना व्यक्त की गई है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। इस संबंध में
भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार पब्लिक ट्रस्ट दुर्ग के सचिव रविशंकर ढीमर द्वारा कोतवाली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत आवेदन के माध्यम से ट्रस्ट के सचिव श्री ढीमर ने  बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 7:15 बजे से 7:25 बजे के बीच  नाबालिग मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के समीप रखी दान पेटी को उठाकर अपने साथ ले गए। CCTV फुटेज में संबंधित लोगों का मंदिर परिसर में प्रवेश करना, दान पेटी के पास जाना और उसे उठाकर ले जाना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
ट्रस्ट सचिव रविशंकर ढीमर ने पुलिस से घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य लागू कानूनों के तहत FIR दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में मंदिर परिसर तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को तत्काल सुरक्षित कर जांच में शामिल करने, घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाने का आग्रह किया गया है।
इसके साथ ही चोरी गई दान पेटी और उसमें रखी राशि की बरामदगी तथा घटना में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि CCTV फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोग नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में उनकी वास्तविक आयु, पहचान, संख्या तथा उनके साथ किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच की आवश्यकता है।
ट्रस्ट सचिव रविशंकर ढीमर ने पुलिस से आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालने का आग्रह किया है, ताकि आरोपियों के मंदिर पहुंचने और घटना के बाद वहां से जाने के मार्ग का पता लगाया जा सके। यदि जांच में बाल अपचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई तथा किसी वयस्क की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।
ट्रस्ट सचिव श्री ढीमर ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना करते हुए दान पेटी और राशि की शीघ्र बरामदगी तथा घटना में संलिप्त सभी लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.