दुर्ग-भिलाई

17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 51 हजार दीप

43515092026121035whatsappimage2026-09-15at5.39.15pm.jpeg

-‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव, विधायक ललित चंद्राकर ने ली तैयारी बैठक
रिसाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के गौरवशाली सार्वजनिक सेवा जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक रूप से 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने रिसाली नगर पालिक निगम सभागार में विधायक ललित चंद्राकर ने आवश्यक बैठक ली।
बैठक में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, रिसाली मंडल एवं मरोदा-पुरैना मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, दीप प्रज्ज्वलन, स्वच्छता, साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा ध्वनि-प्रकाश सहित विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के तहत रिसाली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर 100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भी दीप सज्जा और दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। मुख्य आयोजन रिसाली दशहरा मैदान में होगा, जहां शाम 7 बजे सामूहिक रूप से 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार शाम 5 बजे से साज-सज्जा एवं बैठक व्यवस्था शुरू होगी। शाम 6 से 6.30 बजे तक भव्य रंगोली प्रदर्शन और दीप प्रज्ज्वलन की तैयारियां की जाएंगी। इसके बाद शाम 7 बजे सामूहिक रूप से 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता और आयोजन स्थल की आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जनता का आशीर्वाद और शुभकामनाएं पहुंचाने का अवसर है। सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रिसाली की जनता ‘आशीर्वाद के दीये’ के माध्यम से अपना आभार व्यक्त करेगी।
बैठक में निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, नरेंद्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, गुड्डू झा, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीखा तिवारी, शकुंतला दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपेश यादव, मनोज साहू, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, समाजसेवी सोनू राज सिंह सहित निगम कर्मचारी, रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.