अपराध

दुर्ग पुलिस ने 201 गुम मोबाइल किए बरामद, करीब 40 लाख की संपत्ति नागरिकों को लौटाई जा रही

39511092026130532whatsappimage2026-09-11at6.29.54pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की पतासाजी और बरामदगी के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने विभिन्न जिलों और राज्यों से 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत वापस किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में नागरिकों द्वारा मोबाइल फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज IMEI नंबर और उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर गुम मोबाइलों की पतासाजी शुरू की। मोबाइल के दोबारा सक्रिय होने पर उसकी तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर संबंधित स्थानों की पहचान की गई और लगातार फॉलोअप करते हुए मोबाइल बरामद किए गए।
इस कार्रवाई में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर सहित मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार तथा अन्य राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग कंपनियों के 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
-2026 में छठवीं कार्रवाई, 1200 से अधिक मोबाइल बरामद
दुर्ग पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में गुम मोबाइल बरामदगी एवं वितरण की यह छठवीं कार्रवाई है। CEIR पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2026 में अब तक 1200 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल मोबाइल बरामद करना नहीं, बल्कि नागरिकों की गुम हुई संपत्ति को तकनीकी संसाधनों और लगातार फॉलोअप के माध्यम से उनके वास्तविक स्वामियों तक वापस पहुंचाना है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने IMEI नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ मोबाइल के उपयोग से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया। इसके बाद अलग-अलग जिलों एवं राज्यों में संपर्क और समन्वय स्थापित कर मोबाइलों की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
-IMEI नंबर मिलने पर एसीसीयू कार्यालय में करें संपर्क
दुर्ग पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन के IMEI नंबरों की सूची अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की जाएगी। सूची में अपना मोबाइल नंबर मिलने पर संबंधित मोबाइल स्वामी आवश्यक पहचान एवं दस्तावेजों के साथ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-03, भिलाई में संपर्क कर सकते हैं।
-मोबाइल गुम होने पर CEIR में दर्ज कराएं IMEI
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कराएं। वहीं किसी व्यक्ति को गुम हुआ मोबाइल मिलने पर उसे अपने पास रखने या उसका अनुचित उपयोग करने के बजाय पुलिस को सौंपना चाहिए।
पुलिस ने कहा कि तकनीकी संसाधनों के साथ नागरिकों का सहयोग प्रभावी सोशल पुलिसिंग की आधारशिला है। नागरिकों की शिकायतों पर दुर्ग पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.