दुर्ग

नयनदीप विद्या मंदिर में 9 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर, रोटरी भवन में शिक्षक एवं समाजसेवियों का सम्मान

134070920261111211001860859.jpg

भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के चेयरमैन एम.सी. जैन एवं अध्यक्ष सी.एस. बाजवा के मार्गदर्शन में 9 सितंबर को विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। दृष्टिबाधित छात्रों के विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर के प्रांगण में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भिलाई के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
इसके साथ ही शाम 3 बजे से 5 बजे के मध्य रोटरी भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में नयनदीप विद्या मंदिर के स्कूल स्टाफ के साथ-साथ विद्यालय एवं समाज के लिए सेवाभाव से कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़कर समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले समाजसेवियों का भी सम्मान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना है।
सम्मान समारोह में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भिलाई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बर्न यूनिट विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार धाबर्डे तथा डॉ. ए.पी. गौतम, डिप्टी डायरेक्टर, समाज कल्याण विभाग, दुर्ग के करकमलों से सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उक्त जानकारी रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव ज्ञानचंद जैन ने दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.