दुर्ग

रसमड़ा में भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा दही हांडी उत्सव

56207092026114838whatsappimage2026-09-07at5.15.33pm.jpeg

-विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल, थनौद की टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता

Image after paragraph


दुर्ग। ग्राम रसमड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास, भक्ति और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में खुर्सुल, नगपुरा, रसमड़ा, सिलोदा और थनौद की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ग्राम थनौद की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं के उत्साह और दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल कृष्ण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दही हांडी उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मधुर स्मृतियों को जीवंत करता है। यह केवल मनोरंजन और उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सामूहिकता, साहस, एकता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में सुरही लोक कला मंच द्वारा लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोक प्रस्तुतियों के साथ आयोजन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य नंदू साहू, जिला मंत्री गिरेश साहू, सरपंच मोतीम निषाद, महामंत्री चेतन साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू यादव, नंदू निर्मलकर, गुड्डू निषाद, पूर्व सरपंच नारायण साहू, देव प्रसाद साहू, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, पुष्पा सिंह, लक्ष्मी साहू, बीसाखा साहू, त्रिभुवन साहू, राजेश यादव, रूप सिंह साहू, युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.