-दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद को दी श्रद्धांजलि, माता-पिता का किया सम्मान
.jpeg)
देवरी (ख)/बालोद। ग्राम देवरी (ख) में अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने शहीद दुर्वासा लाल निषाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अमर शहीद के पिता मुनिलाल निषाद एवं माता बोधनी बाई निषाद का शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्राम देवरी (ख) की यह पवित्र धरती धन्य है, जिसने अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद जैसे वीर सपूत को जन्म दिया। कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद दुर्वासा लाल निषाद का जीवन युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक सैनिक के लिए देश सबसे पहले होता है। शहीद दुर्वासा लाल ने इसी भावना के साथ देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका त्याग और बलिदान देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के माता-पिता का सम्मान करना उनके लिए गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ सरकार और जनप्रतिनिधि शहीद परिवारों के साथ सदैव खड़े हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक ने विद्यार्थियों से शहीद दुर्वासा लाल निषाद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत देवरी (ख) कुसुम प्रमोद देशमुख, विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद पंचायत गुंडरदेही अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, भाजपा मंडल ओटेबंद अध्यक्ष कुलदीप साहू, निषाद समाज बालोद अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, निषाद समाज दुर्ग अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन दुर्ग अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव विजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष निषाद समाज दुर्ग बद्री प्रसाद पारकर, प्राचार्य डॉ. सोनाली गुप्ता, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद बालोद अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, प्राचार्य आर.आर. वाणी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ के पवन निषाद, सैनिक पूर्व सैनिक कल्याण संघ भिलाई-दुर्ग अध्यक्ष एन.के. राठी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, निषाद समाज के पदाधिकारी, शहीद परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.