बड़ी ख़बरें

कृष्ण जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने जीवंत किए धार्मिक एवं प्रेरणादायी चरित्र

67704092026114624whatsappimage2026-09-04at5.14.48pm(1).jpeg

-शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया
छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग पहुंच कर मानव मिलन संस्थापक नेपाल केशरी राष्ट्र संत  मणिभद्र मुनि जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मणि भद्र मुनि जी महाराज ने छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी ली जिसे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सारगर्भित जानकारी प्रदान की

Image after paragraph

दुर्ग। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग एवं श्रमण संघ महिला मंडल के तत्वावधान में 4 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा, मीराबाई, राधा, चंदनबाला एवं भगवान महावीर जैसे प्रेरणादायी चरित्रों का आकर्षक वेशभूषा एवं प्रभावशाली संवाद के साथ मंचन किया।
कार्यक्रम को मानव मिलन के संस्थापक नेपाल केसरी राष्ट्रसंत मणिभद्र मुनि जी महाराज एवं साध्वी श्री लक्ष्मी जी म.सा. का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं पुनीत मुनि जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अभिनय, संवाद, वेशभूषा एवं मंचीय प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। बच्चों ने निर्धारित समय में मंच पर अपने चरित्र की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
4 से 8 वर्ष आयु वर्ग में—
 प्रथम — हितांश नाहर
 द्वितीय — रिद्धि चोपड़ा
 तृतीय — गुंज छाजेड़
9 से 15 वर्ष आयु वर्ग में—
प्रथम — हनी चोपड़ा
 द्वितीय — हर्षिता कांकरिया
 तृतीय — अमायरा लुनिया
इसके अतिरिक्त बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। रचनात्मक प्रस्तुति के लिए फलक संचेती, विशिष्ट वेशभूषा के लिए दर्शना जैन, भाविका एवं भव्या, विशेष संवाद के लिए प्रिषा चौरडिया तथा उत्कृष्ट मंच प्रदर्शन के लिए कृतज्ञ संचेती को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती रुचिका बाघमार एवं श्रीमती प्रेरणा पारख ने बच्चों की प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अभिभावकों एवं श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक संस्कार, रचनात्मकता एवं मंचीय प्रतिभा का विकास करना रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.