होम / बड़ी ख़बरें / एक दिन में 101 लंबित वारंट तामील, वारंटियों को न्यायालय ने भेजा जेल
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली को लेकर दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 29 अगस्त 2026 को चलाए गए इस अभियान में ACCU (एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट) तथा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 101 लंबित वारंट तामील किए। वारंटियों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत कई वारंटियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित न्यायालयीन वारंटों की प्रभावी तामिली सुनिश्चित करना और न्यायालयीन प्रक्रिया को गति देना था। पुलिस टीमों ने वारंटियों की पहचान एवं पतासाजी के लिए न्यायालयीन अभिलेखों, स्थानीय सूचना तंत्र तथा संभावित ठिकानों की जानकारी का उपयोग किया। इसके आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर वारंटियों को पकड़ा गया।
इस दौरान मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनआई एक्ट सहित विभिन्न अपराधों से जुड़े लंबित वारंटों की तामिली की गई। अभियान में दुर्ग थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 23 वारंट तामील किए गए। इसके अलावा छावनी में 15, मोहन नगर में 10, खुर्सीपार में 9, भिलाई भट्टी, पुरानी भिलाई एवं नेवई में 6-6, पद्मनाभपुर में 4, सुपेला/स्मृति नगर में 4, उतई में 4, कुम्हारी में 3, भिलाई नगर में 3, जामुल में 3, नंदिनी नगर में 2 तथा वैशाली नगर में 1 वारंट तामील किया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की जप्ती नहीं की गई। अभियान पूरी तरह लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली और संबंधित वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर केंद्रित रहा।
इस कार्रवाई में ACCU के साथ जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों की पतासाजी, सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए लगातार फील्ड स्तर पर प्रयास किए गए।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि न्यायालयीन प्रकरणों में न्यायालय के निर्देशों का पालन करें तथा न्यायालय द्वारा जारी वारंट या अन्य वैधानिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास न करें। किसी व्यक्ति के संबंध में न्यायालयीन वारंट अथवा अपराध से संबंधित जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.