दुर्ग

शिक्षक संगठन के 3 से 4 हजार सदस्यों को दुर्ग पुलिस ने पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ

41427082026114715whatsappimage2026-08-27at5.14.11pm(1).jpeg


दुर्ग। विभिन्न शिक्षक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में करीब 3 से 4 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दुर्ग पुलिस की सिटी कोतवाली पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत उपस्थित शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी के नाम पर धोखाधड़ी तथा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के प्रयासों के बारे में सरल भाषा में समझाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता, एटीएम/डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
पुलिस अधिकारियों ने शिक्षकों से अपील की कि साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि विद्यार्थियों, परिवारजनों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा आसपास के नागरिकों तक भी पहुंचाएं। शिक्षकों को साइबर जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताते हुए पुलिस ने कहा कि उनके जरिए बड़ी संख्या में लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षक संगठनों द्वारा टीईटी परीक्षा, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति एवं पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। शासन स्तर से मिले आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संगठन की महिला सदस्यों ने सर्किट हाउस दुर्ग पहुंचकर शिक्षा मंत्री को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मिले आश्वासन पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के पश्चात लगभग 15:30 बजे शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस अवसर पर सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक कर यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि ऑनलाइन ठगी अथवा ठगी के प्रयास की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में अपनी गोपनीय बैंकिंग एवं डिजिटल जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.