होम / बड़ी ख़बरें / जी एच रायसोनी स्मृति संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा के विजेताओं को अरुण वोरा ने बांटे पुरस्कार
बड़ी ख़बरें
-धैर्य,लगन एवं कड़ी मेहनत से सफलता पा सकते हैं: अरुण वोरा
-जी एच रायसोनी राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा के लिए हुआ 56 खिलाड़ियों का चयन
दुर्ग। जी एच रायसोनी कल्चर फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में आयोजित जी एच रायसोनी स्मृति संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यतापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा थे। अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एवं विशिष्ट अतिथि दाऊ चंद्रिका दत्त चंद्राकर, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन,अनीस अंसारी, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, ऋषि साहू उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण वोरा ने सफल आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा अन्य खिलाड़ियों को आगे अच्छे प्रदर्शन करने की अपील करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि धैर्य ,लगन एवं कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रायसोनी स्पोर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन तथा कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि निश्चित ही ऐसे आयोजन से प्रतिभा निखरकर सामने आएगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने सारगर्भित उद्बोधन में खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शहर में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रयासरत रहूंगा।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में दुर्ग संभाग के 164 स्कूली शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें कुल 50 हजार रुपए नगद एवं विजेताओं को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
सभी वर्गों के विजेताओं एवं चयनित 56 खिलाड़ियों के नाम ..
स्पर्धा में अंडर 7, 9, 11, 13, 15, 17 एवं अंडर 19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में खेली गई। सभी वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कुल 56 खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में रायपुर में आयोजित जी एच रायसोनी स्मृति राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में प्रवेश की पात्रता रखेंगे।
अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम शिवन रॉय द्वितीय आदर्श जायसवाल, तृतीय शिवम शर्मा बालिका वर्ग में गायत्री गुप्ता द्वितीय प्रणाली निर्मल, तृतीय प्रियंका यादव । अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम साहिल पटेल द्वितीय सालिक नवाज मनिहार तृतीय प्रतीक सिंह ठाकुर चतुर्थ कार्तिक चौधरी बालिका वर्ग में प्रथम अदिति शर्मा द्वितीय आयशा परवीन तृतीय पूर्वी पटेल चतुर्थ वेदिता वर्मा ।
अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम शुभम सिंह द्वितीय ईशान सैनी तृतीय गुणवंत साहू चतुर्थ अभिनव सिंह राजपूत बालिका वर्ग में प्रथम परिधि लिलहारे द्वितीय कासवी जैन तृतीय चारवी माण्डले चतुर्थ किमाया चंगुलानी।
अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम प्रांजल सिंह द्वितीय शिल्प कुमार घोड़ेसवार तृतीय नेहुल कुमार निर्मल चतुर्थ रेयांश वर्मा बालिका वर्ग में प्रथम इशिका मड़के द्वितीय राशि वरुणकर तृतीय लक्षिता राठी चतुर्थ अर्निका पारख ।
अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम अवनीत सिंह गौर द्वितीय अन्वित श्रीवास्तव तृतीय सर्वेश लिलहारे चतुर्थ चनवीर सिंग बालिका वर्ग में प्रथम मानस्वी शर्मा द्वितीय अनिका पटेल तृतीय श्रिया भारद्वाज चतुर्थ वंशिका ।
अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम पारस यादव द्वितीय तुषार यादव तृतीय शाक्य निशांत सूर्य चतुर्थ शौर्य लोहिया बालिका वर्ग में प्रथम इधिका वरुणकर द्वितीय अविका धर्माधिकारी तृतीय आन्या सिंह चतुर्थ अवनी पांडे ।
अंडर 7 बालक वर्ग में प्रथम मेदांश सोरी द्वितीय हरदीप सिंग सचदेव तृतीय शौर्य नायक चतुर्थ वंश खंडेलवाल बालिका वर्ग में प्रथम शान्वी झा द्वितीय श्रेष्ठा भारद्वाज तृतीय गुरप्रिया कौर चतुर्थ
रिधिमा ।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं मुदिता पांडे, सुरेश होता, धीरज चावरे, दिव्यांशु उपाध्याय,हेमा नागेश्वर, विक्रम सिंह राजपूत थे । आयोजन में संघ के दिनेश जैन,गुलाब चौहान,सुदीप भाई एवं अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।अंत में अतिथियों को जिला शतरंज संघ दुर्ग की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.