दुर्ग-भिलाई

नयापारा और बघेरा में सवा करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

52616122024123235img-20241216-wa0214.jpg

RO. NO 13129/104

वार्ड 01 में सीमेंटीकरण और बघेरा में किसान भवन बनेगा
दुर्ग
। प्रदेश सरकार ने दुर्ग की जनता को दिए विकास कार्य सौगात की स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सुबह 8 बजे नयापारा और बघेरा में वार्ड पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य की नींव रखे। वार्ड 01 में सीमेंटीकरण सड़क और नाली पुलिया का निर्माण होगा तो बघेरा में किसानो के लिए भवन बनेगा, साथ ही 60₹ लाख की राशि से वार्ड के तीन सड़क को सीमेंटकरण किया जायेगा। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की मान. विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है। 

Image after paragraph

    वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 01 नयापारा और वार्ड 56 बघेरा के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किये थे। शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओ व समस्याओ कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग की जनता की बहुप्रतीक्षित माँगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। 
दुर्ग शहर के 6 स्थानो पर किसान भवन बनाया जाना है। बघेरा में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा, जहाँ किसानो के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा।  जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानो का आना जाना लगा रहता है ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परीचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा। 
        भूमिपूजन में पार्षद मनीष साहू, पार्षद श्रीमती कुमारी साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, बंटी चौहान, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा, अशोक राठी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कालिंन्द्री साहू,  पुरुषोत्तम ठाकुर, मांझा सेन, राजेन्द्र ढीमर, हेमशंकर जोशी, शत्रुघ्न कुर्रे, लोकनाथ देशलहरे, मनोज सेन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.