होम / दुर्ग-भिलाई / आमदे मुस्तफा एवं जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस और जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। आमदे मुस्तफा एवं जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार 25 अगस्त 2026 को एक रोजा अज़ीमुश्शान जलसा “नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस” आयोजित किया जाएगा।
सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग के सदर सैय्यद अनीस रज़ा ने बताया कि यह रूहानी एवं इल्मी जलसा जामा मस्जिद, दुर्ग में बाद नमाज़ मगरिब आयोजित होगा। कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में आले नबी, हज़रत अल्लामा मौलाना पीर मुफ़्ती सैय्यद ओहादुद्दीन माज़ अशरफ़ अशरफ़ीउल जिलानी अज़हरी मिस्बाही साहब क़िबला, किछौछा शरीफ़ उत्तर प्रदेश, शिरकत करेंगे और अपने ख़िताब से अकीदतमंदों को संबोधित करेंगे।
कमेटी ने शहर के सभी अकीदतमंदों एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस रूहानी महफ़िल को कामयाब बनाने की अपील की है।
26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी ..
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार 26 अगस्त 2026 को सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग द्वारा जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस दोपहर 2 बजे, बाद नमाज़ ज़ोहर, जामा मस्जिद दुर्ग से रवाना होगा। जुलूस शहर के विभिन्न निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुंचेगा, जहां परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी।
सीरत पाक कमेटी ने तमाम आशिकाने रसूल से जुलूसे मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा जुलूस के दौरान अनुशासन, अमन, शांति और भाईचारे बनाए रखने की अपील की है। कमेटी ने आयोजन को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.