खास खबरें

संस्कृत महोत्सव 2026 की तैयारियां जोरशोर से

86419082026114658whatsappimage2026-08-19at5.16.42pm.jpeg

-23 अगस्त को भिलाई में सजेगा संस्कृत, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य मंच
-25 से अधिक विद्यालयों के 300विद्यार्थी लेंगे हिस्सा, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
भिलाई।
संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि एवं गौरवबोध जागृत करने के उद्देश्य से संस्कृत मित्र मंडल, भिलाई द्वारा आयोजित संस्कृत महोत्सव 2026 की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। रविवार, 23 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 6, भिलाई में होने वाले इस भव्य समारोह की तैयारियों को संस्कृत शिक्षकों एवं संस्कृत मित्र मंडल के सदस्यों ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
महोत्सव में संस्कृत की बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 80 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं संस्कृत समूह गीत प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले के 25 से अधिक विद्यालय इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए संस्कृत पोस्टर निर्माण, संस्कृत ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, संस्कृत सुलेख तथा हिंदी निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं दो वर्गों में होंगी। प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा 9 एवं उससे ऊपर के विद्यार्थी भाग लेंगे।
आभा चौरसिया ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान, संस्कृति और संस्कार परंपरा की संवाहक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को संस्कृत से आत्मीय रूप से जोड़ने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं।
जॉली थॉमस ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की समृद्ध विरासत को समझने का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी संस्कृत को पढ़ने के साथ गाने, लिखने और रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
संस्कृत मित्र मंडल के महासचिव डॉ. अजय आर्य ने कहा कि संस्कृत को केवल प्राचीन भाषा मानकर सीमित करना उचित नहीं है। यह भारतीय ज्ञान विज्ञान, दर्शन, साहित्य, संस्कृति और संस्कारों की जीवंत भाषा है। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत से जोड़ते हुए उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि 25 से अधिक विद्यालयों की सहभागिता और लगभग 150 विद्यार्थियों की भागीदारी संस्कृत के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है।
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेजीं शुभकामनाएं..
संस्कृत महोत्सव की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संस्कृत भारत की गौरवशाली परंपरा और धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्कृत मित्र मंडल का यह प्रयास विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ समाज को नई दिशा देगा। संस्कृत भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की भाषा है।
-जनप्रतिनिधियों और साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति..
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, अति विशिष्ट अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन तथा विशिष्ट अतिथियों में नीरज खरया, साहित्यकार विजय कुमार गुप्ता 'मुन्ना', अवनी भूषण पुरंग, योगी जी राम साहू, हेमा सक्सेना, ऋचा श्रीवास्तव, अंजू ठाकुर एवं संबंधित प्राचार्य उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में प्रेम प्रकाश शास्त्री, पी. आर. साहू और मोहनलाल आर्य सहित अन्य विद्वान उपस्थित रहेंगे।
आयोजन की तैयारियों में आभा चौरसिया, प्रीति भट्ट, शीला लाकुडकर, जॉली थॉमस, वंदना सिंह, झरना धमदे, डॉ. अजय आर्य, वेद प्रकाश, सूर्य प्रकाश, धीरज आर्य, अमित कुमार मिश्र, सलिल चंद्र प्रकाश और धीरज मणि सहित संस्कृत मित्र मंडल के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। विद्यालयों से समन्वय, विद्यार्थियों की सहभागिता, प्रतियोगिताओं की व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों ने जिले के सभी विद्यालयों, संस्कृत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संस्कृत महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता का आह्वान किया है। संस्कृत, संस्कृति और विद्यार्थियों की प्रतिभा का यह संगम भिलाई में संस्कृत चेतना को नई ऊर्जा देने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.