बड़ी ख़बरें

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

560140820261014161001739485.jpg

दुर्ग। मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण में आ रही तकनीकी समस्याओं, ई-केवाईसी की दिक्कतों तथा श्रमिकों से कथित रूप से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर एवं जिला इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम कार्यालय पहुंचकर सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रमिकों के मजदूर कार्ड का नया पंजीयन एवं नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण श्रमिकों के आवेदन लंबित हैं और पात्र श्रमिक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
इस दौरान श्रमिकों ने यह शिकायत भी रखी कि कुछ चॉइस सेंटरों के माध्यम से मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण के नाम पर ₹1,500 से ₹2,000 तक राशि वसूले जाने की मांग की जा रही है। कांग्रेस एवं इंटक ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “श्रमिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण ताकत हैं। शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बनाए गए मजदूर कार्ड के पंजीयन और नवीनीकरण में यदि तकनीकी समस्याओं के कारण गरीब श्रमिक परेशान हो रहे हैं, तो यह गंभीर विषय है। श्रमिकों को अपने अधिकार के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ें और उनसे कार्ड बनवाने या नवीनीकरण के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी जाए, इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने कहा कि “श्रम विभाग को पोर्टल और ई-केवाईसी की तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए तथा श्रमिकों से राशि वसूली की शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर श्रमिकों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।”
ज्ञापन में मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया तत्काल सुचारु करने, ई-केवाईसी की तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने तथा श्रमिकों से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
कांग्रेस एवं इंटक नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर एवं जिला इंटक लगातार संघर्ष करती रहेगी। 
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार,गुरदीप भाटिया,पूर्व पार्षद बृजेन्द्र भारद्वाज,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरव उमरे,सचिव मुकेश साहू,दीपक जैन,सुमित घोष,चंद्रमोहन गभने,भूपेंद्र सेन,चिराग शर्मा,अंश चतुर्वेदी,मोहित वाल्डे,डॉ केशव सिन्हा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.