होम / बड़ी ख़बरें / जन्मदिन पर ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। विशिष्ट प्रतिभा के धनी एवं ‘गूगल बॉय’ के नाम से विख्यात रुद्र शर्मा ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर रुद्र ने जिला शासकीय अस्पताल, दुर्ग परिसर में पौधारोपण किया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आसीसन कुमार मिंज, डॉ. विनीता ध्रुवे, डॉ. श्वेता तिवारी, आशा शर्मा सहित अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। पौधारोपण के बाद चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों ने रुद्र शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रुद्र शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे बड़े वृक्ष के रूप में विकसित होने तक उसकी निस्वार्थ देखभाल करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पेड़ हमें फल, शीतल छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा और देखभाल करनी चाहिए।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आसीसन कुमार मिंज एवं अन्य चिकित्सकों ने रुद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कम उम्र में रुद्र शर्मा की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधे में जल अर्पित कर रुद्र शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस तरह रुद्र ने अपने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला अवसर बना दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.