दुर्ग

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

55011082026120952whatsappimage2026-08-11at5.38.13pm.jpeg

-समाजजनों के साथ किया नमन, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके योगदान को किया याद
दुर्ग।
मिनीमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समाजजनों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिनीमाता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में फतेह सिंह भाटिया, अजय गुप्ता, विवेक मिश्रा, त्रिशरण डोंगरे, सुरेन्द्र राजपूत, अजयराज शर्मा, श्रद्धा सोनी एवं वार्ड पार्षद अश्वनी निषाद सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता, महिला सशक्तिकरण तथा समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। समाज में व्याप्त भेदभाव एवं कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने सदैव मजबूती से आवाज उठाई।
वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समानता एवं न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.