दुर्ग

17 अगस्त को उरला में होगा कांवर यात्रा, जलाभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन

31010082026134454whatsappimage2026-08-10at7.07.21pm.jpeg

दुर्ग। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री सिद्धेश्वर उद्भव संस्थान, राम नगर, उरला एवं जय मां उरलेश्वरी दुर्गोत्सव समिति, आजाद चौक उरला सहित वार्ड क्रमांक 57-58 के नागरिकों के सहयोग से कांवर यात्रा, जलाभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 17 अगस्त 2026, सोमवार को श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर, उरला रेलवे क्रॉसिंग, वार्ड क्रमांक 57-58, उरला, दुर्ग में होगा।
आयोजन के तहत सुबह 7:30 बजे से कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री सिद्धेश्वर उद्भव संस्थान, राम नगर, उरला से प्रारंभ होकर शिवनाथ नदी बेलौदी घाट तक जाएगी। कांवर यात्री बेलौदी घाट से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
आयोजन समिति ने सभी कांवर यात्रियों से अपील की है कि वे अपने घर में उपलब्ध पीला, भगवा अथवा लाल रंग का वस्त्र पहनकर यात्रा में शामिल हों। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे से जलाभिषेक तथा दोपहर 2:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। महाप्रसादी आयोजन के लिए श्रद्धालुओं एवं सामाजिकजनों से सहयोग भी मांगा गया है।
आयोजन विवरण:
कांवर यात्रा: सुबह 7:30 बजे
जलाभिषेक: दोपहर 12:30 बजे
महाप्रसादी: दोपहर 2:30 बजे
स्थान: श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर, उरला रेलवे क्रॉसिंग, दुर्ग
कांवर यात्रा मार्ग: राम नगर, उरला से शिवनाथ नदी, बेलौदी घाट तक
विशेष सहयोग: आरती टेंट हाउस एवं प्रो. पुनम साहू।
संपर्क: अरवानी शर्मा (महाराज), संतोष साहू, पप्पू साहू, नरेंद्र सिन्हा एवं दिनेश साहू (पप्पू)।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.