-27 अगस्त तक विविध प्रतियोगिता और व्याख्यान का आयोजन, संस्कृत प्रेमियों से जुड़ने का अनुरोध
भिलाई। प्रति वर्ष के समान इस बार भी छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान द्वारा 13 अगस्त श्रावणी शुक्ल प्रतिपदा से 27 अगस्त श्रावणी पूर्णिमा तक 15 दिवसीय संस्कृत महोत्सव का आयोजन आभासीय (ऑनलाइन) पटल पर किया जा रहा है। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य नवीन शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ.मनीष शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव आचार्य मुकेश चौबे, दुर्ग जिला संरक्षक आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा एवं खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिला संयोजिका डॉ.पूर्णिमा केलकर ने सभी संस्कृत प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अवसर का लाभ उठाते हुवे (आभासीय सक्रिय पटल से) ऑनलाइन जुड़ें।
दुर्ग जिला संरक्षक आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि उद्घाटन और समापन समारोह दोनों दिन शाम चार बजे जुड़ना है। जबकि बीच के शेष 13 दिन सायं सात बजे जुड़ना है।13 अगस्त को शाम चार बजे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी निर्मल स्वरूप महाराज और 14 अगस्त को शाम सात बजे संस्कृत में नवाचार परिचर्चा सत्र के मुख्य अतिथि डी. डी. न्यूज़ नई दिल्ली के मुख्य सम्पादक डॉ.नारायण दत्त मिश्र होंगे। साथ में संगीत शिक्षक शुभमय मुखर्जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
15 अगस्त को कक्षा 5 से 12 वीं के विद्यार्थियों हेतु स्तुति प्रतियोगिता,16 अगस्त को छत्तीसगढ़ी भाषा पर संस्कृत का प्रभाव डॉ.ललित प्रधान सहा.प्राध्या. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, 17 अगस्त को संस्कृत में शब्द भण्डार कोष प्रतियोगिता बी.ए./एम.ए. के संस्कृत विद्यार्थियों हेतु,18 अगस्त को काशी शास्त्रार्थ परंपरा-हर्ष मिश्र एवं अम्बरीश त्रिपाठी,19 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर विशिष्ट व्याख्यान - श्री रामचरित मानस की लोक उपयोगिता - मानस मर्मज्ञ शिव कुमार पांडेय ,20 अगस्त को विभिन्न संस्थाओं में प्रयुक्त ध्येय वाक्य (आदर्श वाक्य ) प्रतियोगिता,21 अगस्त को प्रतिवर्ष की भांति सभी विद्यालयों में प्रात:काल संस्कृत शोभा यात्रा एवं सायं काल विशिष्ट परिचर्चा,22 अगस्त को बी.ए.,एम.ए.के संस्कृत विद्यार्थियों के लिये संस्कृत में प्रश्न मंच प्रतियोगिता,23 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे प्रायोगिक योगसत्र और शाम 7 बजे बदरीनाथ (तीर्थ स्थल) देवस्थान पर व्याख्यान - डॉ.अमित बन्दोलिया, पुरोहित - बदरीनाथ धाम, उत्तराखंड,24 अगस्त को "संस्कृत रूपकों की प्रस्तुति में समस्या और समाधान" - प्रो.के.विश्वनाथ , साहित्य विभाग, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गुरुवायूर परिसर, त्रिशूर, केरल, 25 अगस्त को आयुर्वेद व्याख्यान - वैद्य प्रशान्त मिश्र, आयुर्वेदज्ञ चिकित्सक, वाराणसी, 26 अगस्त को विशिष्ट व्याख्यान राधा विलेण्डरमान, शोधकर्त्री , हार्वर्ड विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका, 27 अगस्त शाम 4 बजे समापन समारोह मुख्य अतिथि आदि का उद्बोधन एवं विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण होगा।छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थानम् के दुर्ग जिला संरक्षक आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने सभी संस्कृत प्रेमियों से आग्रह किया है कि सुअवसर का उठाते हुए विश्व भाषा संस्कृत से जुड़ें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.