-सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि : महापौर
दुर्ग। केलाबाड़ी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों एवं अमले के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक आवागमन मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर पार्किंग बनाए जाने का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार जलाराम मिष्ठान के पीछे स्थित आवागमन मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा सड़क के हिस्से को घेरकर लोहे की जाली लगाई गई थी तथा वहां अवैध रूप से पार्किंग का निर्माण किया गया था। महापौर ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम की भूमि, सार्वजनिक सड़क, नाली अथवा किसी भी शासकीय स्थान पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा और सुगम आवागमन निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के प्रभावी कार्रवाई की जाए।
महापौर ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन कर शासकीय भूमि या सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और यदि कहीं अवैध कब्जे की जानकारी मिले तो तत्काल नगर निगम को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
औचक निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद सरिता चन्द्राकर, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, छाया पार्षद मतिम शेख, विनोद चन्द्राकर सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.