होम / बड़ी ख़बरें / जिला चिकित्सालय दुर्ग में 'एक पौधा बेटी के नाम' अभियान के तहत नवजात बच्चियों की माताओं को भेंट किए गए पौधे
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग के मातृत्व एवं शिशु (एमसीएच) विभाग में स्वर्गीय पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर की स्मृति में "एक पौधा बेटी के नाम" अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवजात 20 बच्चियों की माताओं को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इनमें एमसीएच भवन के तृतीय तल पर 10 तथा चतुर्थ तल पर 10 माताओं को पौधे प्रदान किए गए।
जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों ने नवजात बच्चियों की माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही उपहार में दिए गए पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन करने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज, गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. बी.आर. साहू, क्लाइमेट चेंज के नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला महामारी विशेषज्ञ रितिका सोनवानी, जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय ताम्रकार, मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर, सुंदर बंसल, हरिश्चंद ठाकुर, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, के.आर. मुदलियार, दुर्ग जिला करनी सेना के अध्यक्ष नीलू सिंह, मेट्रन सी. बोरकर, स्टाफ नर्स तथा अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटी के जन्म के साथ एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना प्रकृति एवं समाज, दोनों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.