
दुर्ग। जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत कोडिया में मनरेगा अंतर्गत वर्ष 2020-21 में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (ड्रॉट प्रूफिंग) कार्य के तहत मानपुरी नाला के पास 1.2 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 1000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। 30 जून 2020 से प्रारंभ होकर 24 अगस्त 2023 तक पूर्ण हुए इस कार्य पर 13.79 लाख रुपये (मजदूरी एवं सामग्री सहित) व्यय किए गए तथा 5523 मानव-दिवस का रोजगार सृजित हुआ।
श्रीमती गौरव मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा बताया गया वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 250 अमरूद, 200 आम, 150 करंज, 100 जामुन, 100 सीताफल, 100 छायादार पौधे, 50 करौंदा तथा 50 कटहल के पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में ग्रामीणों को आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों, मनरेगा श्रमिकों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पौधों की नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई, जैविक खाद, सुरक्षा फेंसिंग तथा सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप अधिकांश पौधे आज स्वस्थ एवं विकसित हो चुके हैं तथा करौंदा सहित अन्य फलदार पौधों में फल आना प्रारंभ हो गया है।
बजरंग कुमार दुबे मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा बताया गया इस पहल से क्षेत्र के सूक्ष्म जलवायु में सुधार, स्वच्छ वायु, मिट्टी एवं भूजल संरक्षण तथा जैव विविधता को बढ़ावा मिला है। भविष्य में फलदार पौधों से ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों को आय प्राप्त होगी तथा महिला स्व-सहायता समूह फल प्रसंस्करण के माध्यम से अतिरिक्त आजीविका अर्जित कर सकेंगे।
ग्राम पंचायत का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता, ग्रामीण रोजगार और सतत विकास का एक सफल एवं प्रेरणादायी मॉडल बनकर सामने आया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.