होम / दुर्ग-भिलाई / विदेश यात्रा से लौटे सांसद विजय बघेल का दुर्ग में भव्य स्वागत, प्रीतपाल बेलचंदन ने किया अभिनंदन
दुर्ग-भिलाई
अण्डा/दुर्ग (मोरज देशमुख) । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रतिनिधिमंडल के रूप में मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की सफल राजकीय यात्रा पूर्ण कर स्वदेश लौटे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का शनिवार को दुर्ग में भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने सांसद विजय बघेल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। उन्होंने विदेश यात्रा की सफल पूर्णता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने सांसद विजय बघेल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और "भारत माता की जय" तथा "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद विजय बघेल के अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का लाभ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में मिलेगा तथा क्षेत्र को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। स्वागत समारोह सौहार्द, सम्मान और जनसमर्थन का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.