होम / दुर्ग-भिलाई / विद्युत सब स्टेशन से कृषि एवं ग्रामीण आवासीय बिजली की मांग को लेकर 6 को ईडी कार्यालय के समक्ष किसानों का प्रदर्शन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक आज धमधा ब्लाक के लिटिया में हुई। बैठक में नवनिर्मित 220/132 के वी क्षमता के विद्युत सबस्टेशन से ग्रामीण आवास और कृषि प्रयोजन से बिजली न देकर औद्योगिक प्रयोजन से बिजली आपूर्ति करने पर रोष व्यक्त किया गया।
सीएसपीटीसीएव द्वारा मुआवजा दिए और प्रभावित किसानों की सहमति के बिना खेतों में टावर लगाने का भी विरोध किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि अवैध टावर स्थापित करने और सब स्टेशन से ग्रामीण आवास और कृषि प्रयोजन से बिजली देने के मुद्दों पर गुरुवार 6 अगस्त को 11.30 बजे बिजली कंपनी के ईडी कार्यालय दुर्ग के समक्ष किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक में आसपास के गांव के अनेक किसान शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.