दुर्ग-भिलाई

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के आहवान पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

153020820261153061001676123.jpg

- कलेक्टर श्री सिंह ने किया रक्तदान शिविर का भ्रमण
- शिविर में  हुआ 291 युनिट रक्तदान

Image after paragraph

दुर्ग।  जिले के सेक्टर 9 भिलाई स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग के लोगों ने रक्तदान की सेवा दी। शिविर में 291 यूनिट रक्तदान हुआ। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रक्तदान शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रस्ट के जिला संयोजक खेमेन्द्र साहू ने रक्तदान शिविर के आयोजन के उद्देश्य एवं ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में ’रक्तदान-महादान’ विषय पर बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील के साथ ही रक्तदान अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सुझाव और सहयोग का आह्वान किया गया। कलेक्टर की अपील पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवादारों ने जिला प्रशासन को रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक हेतु शिविर में संग्रहित रक्त डोनेट करने का भरोसा दिलाया। रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक के पश्चात् यह किसी सामाजिक संस्था का पहला विशाल रक्तदान शिविर है, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़ कर रक्तदान हेतु आगे आए है। इनके द्वारा 291 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रेडक्रॉस प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ. शरद पाटनकर, प्रमोद बाघ,  राज अड़तिया और विजय ताम्रकार तथा सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशिषान मिंज, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. एस.आर. चुरेन्द्र और उनकी पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.