होम / दुर्ग-भिलाई / कैच द रेन पर संगोष्ठी:पानी को सहेजने महिलाओं को आना होगा सामने
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। बारिश के पानी को संग्रहित कर किस तरह उपयोग में लाया जा सकता है इस विषय को लेकर नगर पालिक निगम रिसाली में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर क्षेत्र की महिलाओं को जल संरक्षण पर जानकारी दी गई। उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर ने महिलाओं को कहा कि जल बचाने और उसे संरक्षित करने महिलाओं को आगे आना होगा।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को संग्रहित कर रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से भूमिगत जल स्रोत को बढ़ाना है। उप अभियंता ने बताया कि पानी का सार्वाधिक उपयोग महिलाएं करती है। भविष्य में होने वाले जल अभाव से निपटने उन्होंने तरकीब भी बताई। महिलाओं ने आश्वस्त किया कि भविष्य को देखते हुए वे आस पास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाऐंगी। संगोष्ठी में वूमेन फाॅर ट्री से जुड़ी महिला एवं स्व सहायता समूह की सद्स्य शामिल थी।
इस तरह बचाएं जल को
1.बारिश के पानी को पात्रों में एकत्र कर निस्तारी का उपयोग करें।
2.बारिश के साफ जल को बोर व कुंए में पाइप के माध्यम से संग्रहित करें।
3.घर के आस पास सोक पिट बनाएं ताकि भूमिगत जल स्तर बढ़ सके।
4.अधिक से अधिक खाली जगहों पर पौध रोपण करें।
5.जल संरक्षण के लिए आमजनों को प्रोत्साहित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.