स्वास्थ्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की योजनाओं का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर

49711042026124545whatsappimage2026-04-11at6.13.58pm.jpeg

-खंड चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में ली समीक्षा बैठक  
भिलाई।
नए वित्तीय वर्ष अप्रैल से प्रत्येक राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन व शहरी चरोदा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में शनिवार को समीक्षा बैठक ली। 
इस दौरान उन्होंने फील्ड के समस्त पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डॉ कठौतिया ने कहा कि टी बी मुक्त भारत बनाने कमर कस लीजिए। प्रत्येक लक्षण वाले व्यक्ति का बलगम जांच करवाई जाए। 
वहीं जिनमें टी बी का लक्षण है लेकिन बलगम जांच मे नेगेटिव आया, ऐसे लोगों की एक्स-रे जांच कराकर टी बी खोज का दायरा बढ़ाना है। वहीं प्रत्येक हजार की आबादी वाले क्षेत्रों में 21 गर्भवती माताओं के अनुपात से पंजीकरण कराया जाए और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करते हुए संस्थागत प्रसव कराने प्रत्येक को प्रति माह 03 सामान्य प्रसव कराना है।  उन्होंने कहा कि 70+ आयु समूह के लोगों का वय वंदना कार्ड बनाया जाए और निर्धारित टीकाकरण दिवस पर सभी 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को टीकाकरण युविन पोर्टल टीकाकरण मे दर्ज कराया जाए।
 डॉ कठौतिया ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र मे माता मृत्यु और शिशु मृत्यु दर कम करना है किसी भी स्थिति मे इतने संसाधन उपलब्ध होने बावजूद हम लोग माता मृत्यु को रोक नहीं पाएंगे तो अच्छी बात नहीं है। इस दौरान बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि गत वर्ष के लक्ष्य को लगभग पूरा किया गया है। प्रसव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 जिला में दूसरे स्थान पर है। सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ शिखर अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र मे प्रत्येक राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने फील्ड के पैरामेडिकल स्टाफ को संसाधनों को उपलब्ध कराने और सहयोग करने के साथ स्वयं फील्ड में निगरानी करेंगे। डॉ कठौतिया ने मीजल्स रूबेला उन्मूलन अभियान में लाइन लिस्ट बनाकर टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने और ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन का प्रचार प्रसार करते हुए सर्वाइकल कैंसर अभियान बचाव में लक्ष्य हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगी की खोज करते हुए लक्षण वाले मरीजों का सत्यापन किया जाए। गैर संचारी रोग अभियान में डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और हाइपरटेंशन के लक्षित समूह का स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित करें। सभी मरीजों के फॉलोअप पर ध्यान देते हुए दवाएं उपलब्ध कराएं। डॉ. कठौतिया ने कहा बिना उचित कारण के अवकाश न लें और कार्य को गंभीरता से करें। पीलिया से बचाव ओर लू प्रबंधन के लिए काम करने ध्यान रखें। नल-जल योजनाओं मे विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुए शासकीय कुआं,पानी टंकी का क्लोरीन करण और टूट-फूट पाइप लाइन की मरम्मत कराए। उल्टी दस्त पर तत्काल रिपोर्ट करें। पीलिया के केस मिलने पर तत्काल सूचना दी जाए ताकि बीमारी की रोकथाम बचाव किया जाए। बैठक में आर एम ए प्रज्ञा कुशवाहा और एल एच व्ही आर विश्वास भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.