दुर्ग

गूगल बॉय रुद्र शर्मा की अनोखी पहल: गुरु पूर्णिमा पर शुरू किया 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान

624290720261026021001653478.jpg

-सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों एवं गुरुजनों को फलदार वृक्ष भेंट कर स्कूल परिसर में रोपने का किया आग्रह
-"यदि 500 छात्र मिलकर पौधरोपण करें, तो छत्तीसगढ़ बना सकता है विश्व रिकॉर्ड" – रुद्र शर्मा

Image after paragraph


दुर्ग। गुरु पूर्णिमा के पावन एवं शुभ अवसर पर गूगल बॉय रुद्र शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए एक बेहद सुंदर एवं प्रेरणादायक पहल "एक पेड़ गुरु के नाम" की शुरुआत की।
इस अवसर पर रुद्र शर्मा ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों, जैसे जे.आर.डी. स्कूल, नेशनल स्कूल, महर्षि दयानंद स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों में जाकर वहाँ के प्राचार्यों एवं सम्मानित शिक्षकों को फलदार पौधे भेंट किए। उन्होंने गुरुजनों से आग्रह किया कि इन पौधों को स्कूल परिसर में ही रोपित किया जाए।
-शिक्षकों और विद्यार्थियों से विशेष अपील..
रुद्र शर्मा ने केवल गुरुओं का सम्मान ही नहीं किया, बल्कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों से भी इस पावन पर्व पर "एक पेड़ गुरु के नाम" लगाने और उसकी तस्वीर अपने गुरुजनों व रुद्र शर्मा के साथ साझा करने का आग्रह किया।
रुद्र शर्मा ने कहा, "आगामी हरियाली और शिक्षक दिवस से पहले यदि हम सभी आज ही 'एक पेड़ गुरु के नाम' लगाते हैं, तो आने वाले शिक्षक दिवस (5 सितंबर) तक हमारे आसपास और स्कूलों में लहलहाती हरियाली नजर आएगी।"

Image after paragraph


-संरक्षण और देखभाल पर जोर..
अभियान के दौरान रुद्र शर्मा ने इस बात पर विशेष बल दिया कि केवल पौधा लगा देना ही हमारा कर्तव्य नहीं है, बल्कि उस पौधे की देखरेख करना और उसे अपने सच्चे मित्र की तरह संभालना भी हमारी जिम्मेदारी है।
-छत्तीसगढ़ बना सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड..
रुद्र शर्मा ने एक प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी स्कूल में 500 छात्र हैं और सभी छात्र मिलकर केवल एक-एक पौधा भी लगाएं, तो एक ही दिन में 500 पौधे लग जाएंगे। यदि हमारे छत्तीसगढ़ का हर सरकारी स्कूल इस अभियान में अपना योगदान दे, तो हमारा प्रदेश एक ही दिन में सबसे अधिक पौधरोपण करने का विश्व रिकॉर्ड (World Record) भी तोड़ सकता है।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर रुद्र शर्मा ने जे.आर.डी. स्कूल, नेशनल स्कूल सहित कई शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और गुरुजनों के साथ मिलकर 'एक पेड़ गुरु के नाम' पहल को सार्थक रूप से मनाया और पूरे प्रदेश में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.