दुर्ग

3500 रूपए प्रति क्विंटल के भाव धान खरीदे सरकार - छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की मांग

127290720260947581001653068.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी को ज्ञापन दिया। संगठन के ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 3 साल से सरकार 3100 रूपए प्रति क्विंटल के स्थिर भाव से किसानों का धान खरीद रही है इस प्रकार पिछले 3 साल से राज्य के किसानों की आय भी स्थिर है जबकि पिछले 3 सालों में उत्पादन लागत और बाजार की मंहगाई में 50% की वृद्धि हुई है इस आधार पर किसानों की आय कम हो गई है। खाद और डीजल संकट के कारण इस खरीफ सीजन में प्रति एकड़ उत्पादन लागत 5-6 हजार बढ़ गई है किसानों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है इसी आधार पर किसानों ने इस खरीफ सीजन का धान 3500 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से करने और मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए अगले सालों में धान 8% अधिक भाव में खरीदने की मांग भी उठाई है। 
अन्य उपज लेने वाले किसानों की भी उन्नति करे सरकार ..
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में किसान संगठन ने कहा है कि एच एम टी, श्रीं राम, बासमती, दुबराज, जंवाफूल जैसे पतले और सुगंधित धान का उत्पादन करने वाले हजारों किसानों को कृषक उन्नति योजना में शामिल नहीं किया गया है इसी प्रकार उद्यानिकी, वानिकी, औषधीय, फल, फूल, पशु चारा आदि की उपज लेने वाले किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के लाभ से वंचित रखा गया है जबकि राज्य में लाखों किसान लगभग 8-10 लाख हेक्टेयर में इनकी उपज लेते हैं किसान संगठन ने कहा है कि अन्य उपज लेने वाले किसानों को भी कृषक उन्नति योजना का लाभ दिया जाए।
अमेरिका से ट्रेडडील से खेती किसानी और किसान तबाह हो जायेगा ..
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में किसान संगठन ने सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि अमेरिका से कृषि उपज और डेयरी उत्पादों के शुल्क मुक्त आयात से मक्का, दलहन, तिलहन, कपास आदि की खेती किसानी और किसान तबाह हो जायेंगे मूल्य के प्रतिस्पर्धा में हमारे यहां के किसान टिक नहीं पायेंगे अतः किसानों के हित में अमेरिका के साथ ट्रेडडील न किया जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.