होम / राष्ट्रीय / पुराने प्रकरण की जांच तेज, EOW ने जब्त किए अहम रिकॉर्ड, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले की जांच तेज, कई घंटे चली पड़ताल; अहम दस्तावेज जब्त
राष्ट्रीय
.jpeg)
धमतरी। करीब दो दशक पुराने कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। जांच टीम ने शहर के नया बस स्टैंड स्थित अनिल मेडिकल और रायपुर रोड स्थित एक मेडिकल एजेंसी में एक साथ पहुंचकर घंटों तक रिकॉर्ड खंगाले। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर अब जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार EOW की टीम दो वाहनों में धमतरी पहुंची। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों सहित टीम ने सबसे पहले नया बस स्टैंड स्थित मेडिकल प्रतिष्ठान में वर्ष 2004 से जुड़े रजिस्टर, बिल, अभिलेख और अन्य दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन किया। इसके बाद रायपुर रोड स्थित मेडिकल एजेंसी में भी कई घंटे तक फाइलों और रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी भी ली गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2003-04 के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण की जांच का हिस्सा है। जांच के दौरान जिन दस्तावेजों को महत्वपूर्ण माना गया, उन्हें EOW की टीम अपने साथ ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ अभिलेख लाल कपड़े की पोटली में भी ले जाए गए। EOW के अधिकारी अनिल ठाकुर ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती। शुक्रवार को दिनभर चली इस कार्रवाई के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि जांच एजेंसी ने अभी तक किसी व्यक्ति या संस्था की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में पूरे मामले में EOW की जांच रिपोर्ट और आधिकारिक निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.