
दुर्ग। दुर्ग जिला देवांगन समाज का त्रिवार्षिक चुनाव गया नगर दुर्ग स्थित परमेश्वरी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस चुनाव में 15 सदस्यीय प्रबंधकारिणी का चुनाव रविवार 19 जुलाई को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन अधिवक्ता एवं समाजसेवी द्वारा कराया गया। इस चुनाव में एकता पेनल के समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद हेतु पुरानिक राम देवांगन चौथी बार निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए राजेंद्र लिमजे , कोषाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र देवांगन तथा उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए मुकेश कुमार देवांगन, पोषण लाल देवांगन, श्रीमती पिंकी देवांगन, संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर कृपा राम देवांगन एवं सह सचिव पद के लिए वासुदेव देवांगन, गैंद लाल देवांगन, श्रीमती केजा देवांगन और कार्यकारिणी सदस्य पांच पद हेतु हरिप्रसाद देवांगन, राजेश देवांगन, पुरुषोत्तम, श्रीमती यामिनी देवांगन, श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 जून 2026 को जारी अधिसूचना अनुरूप आज 19 जुलाई 2026 को दुर्ग जिला देवांगन समाज पंजीयन क्रमांक 12 2202035 877 का निर्वाचन प्रक्रिया प्रातः 10:30 बजे आरंभ की गई। इस प्रक्रिया को संपन्न करने हेतु सभी ब्लॉक/ मंडल/ ग्राम इकाई के समस्त मतदाताओं की उत्साह जनक उपस्थिति रही। इस चुनावी प्रक्रिया में दुर्ग नगर देवांगन समाज, धमधा ब्लॉक देवांगन समाज, पाटन ब्लॉक देवांगन समाज, उत्तर क्षेत्र उरला दुर्ग देवांगन समाज, भिलाई नगर देवांगन समाज, जामुल मंडल, रामनगर मंडल, कोहका मंडल, कौही मंडल, अमलेश्वर देवांगन जनों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित सदस्यों एवं निर्वाचन अधिकारियों ने सामाजिक एकता एवं समरसता के लिए सभी पदाधिकारी के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी व्यक्त करते हुए इस सामाजिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए अनुकरणीय पहल बताया।

अपने चौथी अध्यक्ष कार्यकाल के लिए निर्वाचित पुरानिक राम देवांगन ने कहा समाज में विकासोन्मुखी विचार एवं सामाजिक समन्वय के लिए समाज के सभी लोगों की बराबर सहभागिता आवश्यक है। समाज में स्वेच्छाचारिता एवं निरंकुशता से समाज की कड़ी कमजोर होती है। अतः इस पर सामाजिक नियंत्रण आवश्यक है और यह जवाबदारी परिवार से आरंभ होनी चाहिए। कार्यक्रम में नव निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तत्पश्चात शपथग्रहण कराया गया।
इस चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में चुनाव अधिकारियों में प्रेमचंद देवांगन, अशोक देवांगन, मेघलाल देवांगन की अहम भूमिका रही। इसके साथ-साथ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी धनुक लाल देवांगन, राकेश देवांगन, दुष्यंत देवांगन, यादराम देवांगन, सोहन लाल देवांगन, बलराम देवांगन, श्रीकांत देवांगन, होरीलाल देवांगन, व्यास नारायण देवांगन, भेदूराम देवांगन, मोहन देवांगन, भूषण देवांगन, दीपक देवांगन, मंगतू राम देवांगन, सोनू राम देवांगन, अशोक देवांगन, गोकुल राम श्री ठाकुर राम देवांगन, लोमश देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, मनोहर देवांगन, सत्येंद्र देवांगन एवं युवा प्रकोष्ठ से आशीष देवांगन, तेजराम देवांगन, तुलसीराम देवांगन, राजकुमार देवांगन, नरेश देवांगन, यशवन्त देवांगन, उपस्थित थे एवं सभी ब्लॉक के महिला प्रकोष्ठ के मतदाताओं की विशेष भागीदारी रही। उपस्थित महिलाओं में श्रीमती विनीता देवांगन, ईश्वरी देवांगन, श्रीमती रीना देवांगन, श्रीमती कीर्ति देवांगन, श्रीमती त्रिवेणी देवांगन, श्रीमती सावित्री देवांगन, कुंती देवांगन, श्रीमती तारा देवांगन, श्रीमती रजनी देवांगन, श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती चित्रा देवांगन, श्रीमती वंदना देवांगन, श्रीमती उषा देवांगन, दुर्गा देवांगन, सुकून देवांगन, पूर्णिमा देवांगन आदि सामाजिक जन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राकेश देवांगन द्वारा किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.